January 19, 2025

भेंट-मुलाकात : रामानुजगंज में अधिकारियों से मिले सीएम, कहा जनता की समस्याओं का तत्काल हो निराकरण…

0

रायपुर।। सीएम भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रामानुजगंज में जिले के अधिकारियों से मुलाकात की। सीएम प्रदेशवासियों की समस्याओं को जानने-सुनने के लिए विधानसभाओं के दौरे पर निकले हैं। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण और आमजनों से संवाद उपरांत सीएम बघेल ने अधिकारियों से मुलाकात की। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक बृहस्पत सिंह, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी मौज़ूद थे।

join whatsapp


 


Read More:-बढ़ोतरी: सीमेंट की कीमतों में इजाफा, नई दरों पर होगी बिलिंग…

सीएम ने चर्चा के दौरान कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस की कार्यशैली भी लोगों को न्याय दिलाने की होनी चाहिए। त्वरित न्याय से लोगों को संतोष मिलता है। बघेल ने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण हो और अभिलेख दुरुस्त किया जाए।


 

Read More:-CGPSC : मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, देंखे किन शहरों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र…

 


रिकॉर्ड में विसंगति नहीं होनी चाहिए। सीएम बघेल ने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या की जानकारी मिली है, जिसके कई तकनीकी और गैर तकनीकी कारण है, उनका समाधान किया जाए। जहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, वहां इसकी व्यवस्था हो। हुकिंग के माध्यम से बिजली के उपयोग को सख्ती से रोके, इससे लोड बढ़ता है, उपभोक्ताओं को परेशानी होती है और साथ ही राजस्व की भी क्षति होती है। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाएं और कार्यक्रम में सीधे जनता से जुड़े हैं। हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान हो या अन्य लोकहितैषी योजना सबका लाभ लोगों को मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े