April 19, 2026

दिल्ली: स्टूडेंट्स कर रहे फ्लाइंग बाइक तैयार, जरुरतमंदों के लिए एयर एंबुलेंस की तरह करेगी काम…

0
90815825

देश की राजधानी दिल्ली में इंजीनियरिंग के छात्रों ने एक ऐसे प्रोजेक्‍ट को कर दिखाया है जो लोगों को ट्रैफिक जाम की दिक्‍कत से निज़ात दिला सकता है। दक्ष लाकरा, सौरभ वेद और सिद्धांत शर्मा ने मिलकर ट्रायम्फ 675 डेटोना सुपरबाइक को होवरबाइक प्रोटोटाइप में बदल दिया है। यह फ्लाइंग बाइक हवा में उड़ेगी और चुटकियों में आपको मंजिल तक पहुंचा देगी।

join whatsapp


 

Read More:-सत्र 2022-23: यूजीसी के नए नियम में महज 30 फीसदी कोर्स करके विदेशी विश्वविद्यालय की डिग्री पाने का अवसर…

बता दें प्लान के पीछे सिद्धांत शर्मा की सोच है। वे बताते हैं कि इस बाइक को ऐसे डिजाइन कर रहे हैं ताकि वे जरूरतमंद लोगों को कम से कम वक़्त में अस्पताल पहुंचा सके। यानी कि यह बाइक एक एयर एंबुलेंस बाइक के तौर पर लोगों के काम आ सके और साथ-साथ कोशिश यह भी है कि डिफेंस के क्षेत्र में भी इस बाइक को इस्तेमाल किया जा सके। 2019 में सिद्धांत और उसके दोस्तो ने इस पर काम करना शुरू किया था। शुरुआत में, स्टूडेंट्स ने एक कीमती जेट इंजन के साथ शुरुआत करने के बारे में सोचा। उन्होंने सबसे पहले प्रोपेलर पर ध्यान दिया। जुलाई 2020 तक, उन्होंने काम शुरू करने के लिए अपनी पहली बाइक खरीदी, जो कावासाकी निंजा 250 थी। निंजा को 32 इंच के प्रोपेलर के साथ फिट किया गया था।


 

Read More:-NASA : 50 साल पहले चंद्रमा से आए नमूनों में कुछ राज, क्या अब भी छिपे हैं…

फ्लाइंग बाइक बनाने में तीनों दोस्‍तों को करीब 3 साल का समय लगा। वहीं सिद्धांत बताते हैं कि वे इस बाइक की सेफ्टी पर भी अभी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया हैं कि यह बाइक डेढ़ सौ किलो तक का वजन उठा सकती है। तीनो साथियों को मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किए हुए अब एक साल हो गया है। ‘फ्लाइंग बाइक’ को इस पड़ाव तक पहुंचाने के लिए तीनों साथियों ने अपनी जेब से 15 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *