भारत और ओमान की वायु सेना जोरो से जंग की तैयारी में…
भारतीय वायु सेना और ओमान की रॉयल एयर फोर्स के बीच पांच दिन का द्विपक्षीय अभ्यास ईंस्टर्न ब्रिज जोधपुर में हो रहा है। बता दें की 25 फरवरी तक हो रहे अभ्यास का यह छठा संस्करण है और इससे पहले दोनों देशों की वायु सेना पांच बार इस द्वारा का अभ्यास कर चुकी हैं। अभ्यास के दौरान दोनों वायु सेनाओं को एक दूसरे के साथ मेलजोल बैठाने एवं संचालन क्षमता बढाने के गुरू सीखने का अवसर मिलेगा।

इस बीच दोनों देशों की वायु सेना परस्पर पेशेवर संवाद, अनुभवों का आदान प्रदान और संचालन जानकारी को बढाने पर काम करेंगी। इसके अलावा इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध भी मजबूत होंगे। अनेक वरिष्ठ अधिकारियों तथा हस्तियों के जोधपुर वायु सेना स्टेशन में इस अभ्यास को देखने का कार्यक्रम है।
Read More:-UNSC बैठक में भारत ने रखा पक्ष, कहा 20 हजार भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता…
वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि इस समय जोधपुर में आसमान साफ रहता है। विमान उड़ाने के लिए ये समय काफी अच्छा होता है, इस कारण से युद्धाभ्यास के लिए पहली पसंद जोधपुर एयरबेस होता है।

