UNSC बैठक में भारत ने रखा पक्ष, कहा 20 हजार भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता…
यूक्रेन के रूस की तरफ बढ़ते कदम युद्ध कही खतरा पैदा ना कर दे, और इस जारी तनाव के बीच UNSC बैठक में भारत ने अपनी नागरिकों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान किया है और कहा है कि हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है।
UNSC की बैठक में संयुक्त राष्ट्र के भारत के स्थाई प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ रहा तनाव चिंता का कारण बन गया है बढ़ रहे तनाव के चलते शांति भंग होने की आशंका है और जिससे नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

Read More:-BECIL 2022: रेडियोग्राफर और लैब अटेंडेंट के साथ 98 विभिन्न पदों पर भर्तियां…
टी. एस. तिरुमूर्ति ने बैठक में कहा, “हम सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं हमें यकीन है कि इस मुद्दे को केवल डिप्लोमैटिक बातचीत के माध्यम से ही सुलझाया जा सकता है। हमें दोनो पक्षों द्वारा हाल ही में की गई उन पहलों को जगह देने की जरूरत है जो तनाव को दूर करना चाहते हैं हम सभी पक्षों द्वारा अधिक से अधिक संयम बरतने और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए राजनयिक प्रयासों को तेज करने पर बल देते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एक पारस्परिक रूप से सौहार्दपूर्ण समाधान जल्द से जल्द हो। “
Read More:-पुदीना में छिपे हैं ये गुण, इन बीमारियों से मिलेगी मुक्ति…
वही बैठक में उन्होंने कहा की “नागरिकों की सुरक्षा और बचाव आवश्यक है 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में रहते और शिक्षा प्राप्त करते हैं इसके सीमावर्ती क्षेत्र भी साथ हैं। वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए प्राथमिकता है। ” बता दें कि जारी तनाव को देखते हुए भारत ने अपने देशवासियों से गैर जरूरी यूक्रेन यात्रा करने से बचने का निर्देश दिया है।

