May 1, 2026

Chhattisgarh Weather: हवा की दिशा अब पूरवा हो गई,आज बढ़ा तापमान…..

0
15_02_2022-weather_in_raipur

join whatsapp


प्रदेश में हवा अब पूरवा दिशा की ओर से आना शुरू हो गई है इसके साथ ही उत्तर की ठंडी हवा के स्थान पर बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा आ रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इसी वजह से अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। यही कारण हैं की ठंड भी कम होगी। आज 15 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में थोड़े बहोत बादल भी छाए रह सकते हैं।



Read More:-संडे को भी खुलेंगे स्कूल, स्पेशल क्लास से बोर्ड एग्जाम की कराई जायेंगी तैयारी….

बता दें की सोमवार 14 फरवरी को रायपुर सहित पुरे छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख इस प्रकार ही बना रहेगा। अब ठंड धीरे-धीरे कम होगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में बलरामपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read More:-Global MBA Institutes Ranking: इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस को भारत में पहला और एशिया में चौथा स्थान प्राप्त…

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा कहा कि प्रदेश में अब बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा आ रही है। इसके प्रभाव से ही ठंडी थोड़ी कम हुई है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अब बढ़ोतरी के आसार है। बुधवार 16 फरवरी तक यह वृद्धि जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *