May 1, 2026

हाथियों ने मचाया उत्पात, महिला को कुचलकर मार डाला….

0
elephant

join whatsapp


छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के घुई वन क्षेत्र अंतर्गत भेलकच्छ गांव में कल सुबह खेत की तरफ जा रही महिला को हाथी ने दौड़ाकर सूंड में लपेटकर पटक दिया और कुचलकर मार डाला। हाथी ने महिला को उठाकर खेत में बनी गड्ढे में फेंक दिया। ग्रामीणों ने दहशत की वजह से महिला को बचा नहीं पाए। हाथी के जाने के बाद महिला के पास पहुंचे। इसी दौरान सूचना पर गांव पहुंचे वन‌ विभाग के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने दो घंटे तक घेरे रखा। उन्होंने कई लोगों की जान ले चुके प्यारे (दल का नाम प्यारे) व बहरादेव हाथियों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर में रखने की मांग की है।


सुचना के मुताबिक घुई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलकच्छ निवासी गीता देवी कल सुबह खेत जाने के लिए निकली थी। घर से करीब 100 मीटर दूर गई थी कि अचानक प्यारे हाथी से उसका सामना हो गया। हाथी ने देखते ही उसे दौड़ाना शुरू कर दिया। यह देख महिला भी जान बचाने भागी, लेकिन हाथी ने उसे सूंड से लपेट लिया और उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Read More:-छत्तीसगढ़ में ऑफलाइन होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, 12वीं की 2 व 10वीं की 3 मार्च से परीक्षा…

हाथी ने महिला के शव को डबरीनुमा तालाब में फेंक दिया था। सूचना पर सूरजपुर डीएफओ बीएस भगत, नायब तहसीलदार, रमकोला पुलिस व डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें घेर लिया। भड़के ग्रामीणों ने अधिकारियों के गाड़ियों की हवा निकाल दी। उन्होंने प्यारे व बहरादेव हाथी को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर में रखने की मांग अफसरों से की है। अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।

हाथी के हमले में महिला की मौत से उसके तीन बच्चे अनाथ हो गए। महिला के पति की मौत 5 साल पहले ही मौत हो चुकी है। बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी गीता देवी उठा रही थी। उसका बड़ा बेटा करीब 18 वर्ष का है, जबिक दो बच्चे नाबालिग हैं। वन विभाग ने मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता व मुआवजा प्रकरण बनाकर राशि प्रदान करने की बात कही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

Read More:-ट्रांसजेंडर कपल, इस कैटेगरी में रजिस्टर्ड होगी देश की पहली शादी…

डीएफओ बीएस भगत ने जानकारी दी कि सरगुजा संभाग में हाथियों के दलों को चिह्नित कर उनका नामकरण किया गया है, ताकि उनकी निगरानी की जा सके। जिस प्यारे हाथी ने गुरुवार की सुबह महिला को कुचल कर मार डाला, उसने अब तक 35 से अधिक लोगों की जान ली है। वन विभाग ने प्यारे हाथी को पकड़कर हाथी रेस्क्यू सेंटर में रखने के लिए राज्य शासन से अनुमति मांगी है। वहीं बहरादेव हाथी को भी पकड़ने के लिए अनुमति मांगी गई है। बहरादेव हाथी घरों को तोड़ने और फसलों को नुकसान करने के लिए कुख्यात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *