May 1, 2026

चौकीदार ने खरीदी 18 लाख की बाइक SSP ने किया गिरफ्तार…

0
arest

बिहार की राजधानी पटना में ऐसे घूसखोर पुलिसकर्मी पकड़े गए हैं, जो बालू माफियाओं के ट्रक को पास करवाने के एवज में मोटा पैसा वसूल रहे थे. गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में एक चौकीदार ने अपनी काली कमाई से हाल में ही स्कॉर्पियों गाड़ी खरीद ली थी और उसने अपने बैंक खाते में करीब 10 लाख रुपये भी जमा कराए थे.

READ MORE : valentine”s day: दिखना है खास तो फॉलो करे ये अंदाज….


join whatsapp

पटना से सटे बिहटा में बालू माफिया से अवैध वसूली मामले में पटना एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी की बालू माफियाओं के ट्रक को पास करवाने की एवज में पैसे वसूली करने वाले बिहटा थाने के 6 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक चौकीदार, एक चालक सिपाही के साथ साथ 4 गृह रक्षक को गिरफ्तार किया गया. जांच ये भी पाया गया कि चौकीदार राहुल ने हाल ही में 18 लाख का स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदा था और हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक के खाते में 9 लाख 50 हजार जमा किया है. यह सभी घूसखोरी के पैसे बताए जा रहे हैं.

 

READ MORE : WWE के बाद राजनीति में उतरे द ग्रेट खली….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *