श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती’ पर मनाया गया पराक्रम दिवस…
रायपुर।। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 23 जनवरी 2023 को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने के आह्वान पर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में पराक्रम दिवस आयोजित किया गया। जिसके तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के द्वारा स्वतन्त्रता आंदोलन में किए गए अतुलनीय योगदान एवं उनके गौरवशाली पराक्रम को याद करते हुए विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संकाय द्वारा सेल्फी प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप वेदप्रकाश धनकर (बी फार्मेसी) जया सिन्हा (बी फार्मेसी) निरंजना शर्मा (बीए तृतीय वर्ष) पूर्णता वेद्रे (बीएससी चतुर्थ छमाही) मालिनी साहू (बी. फार्मेसी) प्राची भारती (बी फार्मेसी), शिवानी साहू (बी. फार्मेसी) दिव्यानि साहू (बी.फार्मेसी) जिया रामा (बी. फार्मेसी), गीतांजली साहू (भी फार्मेसी) प्रगति साहू (बी. फार्मेसी) रागिनी पटेल (बीए तृतीय वर्ष), दीक्षा यादव (बीबीए, चतुर्थ छमाही) ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Read More:-श्री रावतपरा सरकार विश्वविद्यालय में 8 सी जी गर्ल्स कमांडिंग ऑफिसर ने किया दौरा…
विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा रचनात्मक पोस्टर के माध्यम से नेता जी के जीवन और उनके पराक्रम को दिखाने की कोशिश की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर निरंजना शर्मा (बीए तृतीय वर्ष) रही वहीं द्वतीय स्थान प्रगति साहू (बी फार्मेसी) ने हासिल किया और तृतीय स्थान पर मालिनी साहू (बी. फार्मेसी) एवं ग्रुप रहा। सांत्वना पुरस्कार के तौर पर जया सिन्हा (बी. फार्मेसी), वेदप्रकाश धनकर (बी. फार्मेसी), प्राची भारती (बी. फार्मेसी) शामिल रही।प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. नरेश गीतम (समाज कार्य विभाग, समाज विज्ञान) द्वार सफल आयोजन किया गया। वहीं समाज विज्ञान संकाय के समस्त अधिष्ठाता शामिल रहे।

Read More:-एसआरआई नर्सिंग में आयोजित किया न्यूट्रिशन प्रोग्राम, छात्रों ने कार्बोहाइड्रेट एवं एंटीनेटल डाइट दी जानकारी…

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ प्लेसमेंट,छात्रों को मिला साल का 8 लाख पैकेज ऑफर…

