श्री रावतपरा सरकार विश्वविद्यालय में 8 सी जी गर्ल्स कमांडिंग ऑफिसर ने किया दौरा…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में 20 जनवरी को 8 सी. जी गर्ल्स बटालियन रायपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आश्चिन सिन्हा के द्वारा दौरा किया गया। दौरे के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में एनसीसी से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा “लिया। साथ ही एनसीसी कैडेट्स के साथ चर्चा करते हुए उन्हें एनसीसी से संबंधित बारीकियों का परिचय कराया। उन्होंने बताया की लड़कियाँ एनसीसी के माध्यम से अपने जीवन और समाज में एकता और अनुशासन का पालन कर बेहतर समाज का निर्माण कर सकती है।

Read More:-एसआरआई नर्सिंग में आयोजित किया न्यूट्रिशन प्रोग्राम, छात्रों ने कार्बोहाइड्रेट एवं एंटीनेटल डाइट दी जानकारी…
एनसीसी अनुशासित और देशभक्त नागरिकों में, देश के युवाओं को सवारने में लगे हुए सेना, नौसेना और वायु सेना जिसमें एक त्रिकोणीय सेवा संगठन है। जिनके माध्यम से अपने देश की सेवा में सहयोग कर सकते हैं। साथ ही साथ कैडेट्स को पूर्ण रूप से परेड में शामिल होने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने दौरे के दौरान एनसीसी परेड ग्राउंड और अन्य व्यवस्थाओं का दौरा कर सराहना करते हुये बताया कि विश्वविद्यालय ने कम समय में एनसीसी 8 सी जी गर्ल्स बटालियन को स्थापित किया है। दौरे के लिए विश्वविद्यालय में कमांडिंग ऑफिसर अश्वनी सिन्हा, सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, हवलदार जितराम साहू उपस्थित थे। साथ ही विश्वविद्यालय में एनसीसी संयोजक डॉ. अवधेश्वरी भगत के साथ कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रोफेसर एस के सिंह एवं कुलसचिव मनोज कुमार सिंह आदि उच्च अधिकारों से मुलाकात करते हुए एनसीसी को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ प्लेसमेंट,छात्रों को मिला साल का 8 लाख पैकेज ऑफर…


