June 20, 2026

10 नए मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा शिक्षा मंत्री कहा योजना पर हो रहा काम…..

0
doctors-77

join whatsapp


बुधवार 9 फरवरी को मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि राज्य सरकार डॉक्टरों की भरपूर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 10 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना पर काम कर चल रहा है। यह खबर इंदौर आए मंत्री विश्वास सारंग ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हम राज्य में 10 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी कर रहे हैं। हम सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर भी मेडिकल कॉलेज खोलने पर विचार कर रहे हैं। ”


Read More:-Pushpa के गाने Rubina Dilaik ने दिखाया ऐसा डांस मूव्स, देखकर एक पल के लिए थम जाएंगी सांसे…

मंत्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से पांच आयातित जीनोम सीक्वेंसिंग मशीनें मिलने वाली हैं और ऐसी चार मशीनें प्रदेश सरकार खुद खरीदेगी। साथ ही, ‘‘इन मशीनों को राज्य के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में स्थापित किया जाएगा। ”

बताया कि राज्य सरकार जल्द ही ‘‘मरीज मित्र योजना” शुरू करेगी जिसके द्वारा इच्छुक लोग अस्पतालों में स्वयंसेवकों के रूप में काम करते हुए रोगियों और उनके तीमारदारों की जहाँ तक हो सके मदद कर सकेंगे। इसी दौरान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने इंदौर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में बाह्य रोगी विभाग और अकादमिक ब्लॉक के नए भवनों के निर्माण की नींव रखी और नवीन स्नातकोत्तर विभाग भवन का लोकार्पण किया।

Read More:-बड़ा हादसा: रायपुर की फोम फैक्ट्री में भीषण आग,अफरा-तफरी का हुआ माहौल….

उन्होंने घोषणा की कि राज्य में सरकारी क्षेत्र के इस इकलौते दंत चिकित्सा महाविद्यालय में बीडीएस की सीटों की संख्या 63 से बढ़ाकर 100 की जाएगी। इसके साथ ही, एमडीएस की 27 सीटों को दोगुना बढ़ाकर 54 किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *