‘फार्मासिस्ट यूनाइटेड इन एक्शन फॉर अ हेल्दीयर वर्ल्ड” की थीम पर श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी ने मनाया’ वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे”…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आज 26 सितंबर को ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ मनाया गया। ‘विश्व फार्मास्युटिकल दिवस’ 25 सितंबर को पूरे विश्व में प्रति वर्ष मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य दुनिया के हर कोने में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में फार्मासिस्ट की भूमिका को बढ़ावा देने और हिमायत करने वाली गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।

Read More:- वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे : SRGOI जबलपुर के छात्रों ने दिया पोस्टर के माध्यम से सन्देश…
विश्वविद्यालय में समारोह के मुख्य अतिथि एजुकेशन रेगुलेशन कमिटी (ERC) के चेयरमैन, भारतीय फार्मेसी परिषद के वाइस प्रेसिडेंट, एसोसिएशन ऑफ फार्मास्युटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया (APTI) और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रो.डॉ.दीपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Read More:-SRU: डीन, डॉ. मनीष वर्मा के रिसर्च पेपर यूजीसी केयर लिस्ट 1 जर्नल ‘पुराण’ में हुआ पब्लिश…
कार्यक्रम के संयोजक नागेन्द्र भुवाने रहे। डीन एकेडमिक्स ऑफ़ यूनिवर्सिटी, डॉ. आर.आर. बिराली ने मुख्य अतिथि प्रो.डॉ.दीपेंद्र सिंह का स्वागत किया और सभी को ‘वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे’ की शुभकामनाएं दी।


‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि प्रो.डॉ.दीपेंद्र सिंह ने रविशंकर जी महाराज को नमन करते हुए सभी को ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर की तारीफ करते कहा की मुझे आज यहाँ आकर बहुत अच्छा लग रहा हैं। उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए फार्मासिस्ट से संबंधित अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बताया की उनके ज़माने में फार्मासिस्ट को मेडिकल के क्षेत्र में अपना स्थान बनाने में बहुत संघर्ष करना पड़ता था। लेकिन फार्मासिस्ट की अहमियत कोरोना महामारी के समय में दिखाई पड़ी, जब डॉक्टर और नर्स आपके करीब नहीं थे तब उन्होंने अहम् भूमिका निभाई। मरीजों को दवाई और मेडिकल संबंधित जानकारी दी। इसके साथ ही फार्मेसी के छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने एक कहानी बताई। और कहा कि जो नहीं है उसके पीछे भागने से अच्छा हैं की वर्तमान में जो आपके पास साधन और सुविधाएं हैं आप उसका सही उपयोग करे, सकरात्मक सोचे और सकरात्मकता की तरफ बढ़े।

Read More:-ITI Course : सिर्फ 10th के बाद भी Industrial Training Institute में सुनहरा भविष्य…
फार्मेसी के छात्रों ने फार्मासिस्टस को पौधा देकर सम्मानित किया। वही संगीत, नृत्य और ड्रामा की प्रस्तुति देकर सार्थक संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि प्रो.डॉ.दीपेंद्र सिंह को प्रतीक चिह्न देकर धन्यवाद ज्ञापन किया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ समारोह पर सभी को शुभकामनाएं दी साथ ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की…
Read More:-SRU: डीन, डॉ. मनीष वर्मा के रिसर्च पेपर यूजीसी केयर लिस्ट 1 जर्नल ‘पुराण’ में हुआ पब्लिश…


