बॉलीवुड अभिनेत्री का राजनीति में प्रवेश, थामा बीजेपी दामन….

बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल बीजेपी में शामिल हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नेे पार्टी में माही का स्वागत किया है। बता दें कि पंजाब में माही गिल काफी पैन फॉलोइंग है। इस बीच माही गिल का बीजेपी में शामिल होना चुनाव में फायदे मंद साबित हो सकता है। मालूम होगा कि पंजाब की सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।
Read More:-लोग आज भी नहीं भूल पाये वो दिन ,जब एक घंटे में 21 धमाकों से दहल गया था शहर……
बता दें कि माही गिल का असली नाम रिंपी कौर गिल है। वो चंडीगढ़ के एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है।माही गिल ने पंजाबी के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। माही पहली बार साल 2003 में फिल्म ‘हवाएं’ में नजर आई थीं। लेकिन उन्हें पहचान साल 2009 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘देव डी’ से मिली।
Read More:-हिजाब केसः हाई कोर्ट बोला- निजी भावनाओं से ऊपर है कानून, संविधान ही हमारी भगवद्गीता…
