लोग आज भी नहीं भूल पाये वो दिन ,जब एक घंटे में 21 धमाकों से दहल गया था शहर……

26 जुलाई 2008 का वो दिन गुजरात के अहमदाबाद शहर में हर किसी के जहन में आज भी ताजा है, जब नगर पालिका क्षेत्र में एक घंटे के अंदर 21 सिलसिलेवार बम धमाके हुए। इन धमाकों की गूंज से हर किसी का दिल हिल गया। इस सीरियल ब्लास्ट मामले में 2 फरवरी को फैसला सुनाया जाना था। लेकिन 30 जनवरी को ही स्पेशल कोर्ट के जज एआर पटले कोरोना संक्रमित हो गए और इस मामले पर फैसला 8 फरवरी तक टल गया। मंगलवार को इस मामले में फैसला सुनाया जा सकता है। इस सिलसिलेवार बम धमाके में 56 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 से ज्यादा लोग इन धमाकों में जख्मी हुए थे।

Read More:-हिजाब केसः हाई कोर्ट बोला- निजी भावनाओं से ऊपर है कानून, संविधान ही हमारी भगवद्गीता…
सीरियल बम धमाकों के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी आतंकियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। गुजरात के मौजूदा DGP आशीष भाटिया के नेतृत्व में बेहतरीन अफसरों की टीम बनाई गई। वहीं तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी 27 तारीख को अहमदाबाद का दौरा किया।28 जुलाई को गुजरात पुलिस की एक टीम बनी। सिर्फ 19 दिन में 30 आतंकियों को पकड़कर जेल भेजा गया। इसके बाद बाकी आतंकी भी पकड़े गए। अहमदाबाद में हुए धमाकों से पहले इंडियन मुजाहिदीन की इसी टीम ने जयपुर और वाराणसी में धमाकों को अंजाम दिया था।
Read More:-सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार नहीं रहे…..
आंकड़ों पर एक नजर-
– 78 आरोपितों पर इस मामले में अब तक आरोप पत्र तैयार
– 06 आरोपितों पर आरोप पत्र अभी तैयार होना बाकी है
– 02 आरोपियों की मौत हो चुकी है
– 82 आतंकवादी सलाखों के पीछे हैं
– 96 आतंकियों की पहचान की गई है
– 3 पाकिस्तान और 1 सीरिया भागने में सफल रहा था
– 51 लाख पेज की चार्जशीट है
– 1163 गवाहों की गवाही को वैध रखा गया है
– 2009 से रोजाना हो रही थी इसकी सुनवाई
