RRC Railway Recruitment: भारतीय रेलवे में निकली नौकरियां ,जल्द करे आवेदन ….
रेलवे उम्मीदवारों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट सेल सेंट्रल रीजन के तहत मुंबई, भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलापुर क्लस्टर में भर्ती निकाली गई हैं । RRC ने ट्रेड अप्रेंटिस की कुल 2422 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन निकाले गए हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं
वे आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जारी नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं और 16 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं।
Read More:-लता मंगेशकर की ये इच्छा रह गई अधूरी, जानें- छत्तीसगढ़ से क्या सीखना चाहती थीं…
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेशन धारक और न्यूनतम 50 प्रतिशत नंबरों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। जिसमें आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए छूट का भी प्रावधान है।
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपये है जबकि आरक्षित कैटेगरी के लिए आवेदन निशुल्क है।
Read More:-राज्यपाल अनुसुइया उइके पहुँची भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए…
इस भर्ती के माध्यम से सेंट्रल रेलवे के मुंबई क्लस्टर में 1659 पद, भुसावल क्लस्टर में 418 पद, पुणे क्लस्टर में 152 पद, नागपुर क्लस्टर में 114 पद और सोलापुर क्लस्टर में 79 पद भरे जाएंगे, उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने या प्रिंट करने में कोई भी समस्या आने पर, उम्मीदवार 022-67453140 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर सकते हैं या act.apprentice@rrccr.com पर ईमेल कर सकते हैं।

