असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, इस तारीख से करें आवेदन…
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी 2022 से शुरू होगी और 25 मार्च 2022 तक चलेगी. अभ्यर्थी इन पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए निर्धारित तिथि से आवेदन कर सकते हैं.
READ MORE : लता मंगेशकर की ये इच्छा रह गई अधूरी, जानें- छत्तीसगढ़ से क्या सीखना चाहती थीं…
बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 156 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.
CGPSC Assistant Professor Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की भी डिग्री होनी चाहिए. अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
READ MORE : RRC Railway Recruitment: भारतीय रेलवे में निकली नौकरियां ,जल्द करे आवेदन ….
CGPSC Assistant Professor Recruitment 2022: आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 25 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिक आयु सीमा में छूट भी दी गई है.
CGPSC Assistant Professor Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
