SRI : नर्सिंग के छात्रों ने मनाया “रुखसत एंड रूबरू” कार्यक्रम, नये-नये गानों में जम कर थिरकने छात्र…
रायपुर।। फेयरवेल और फ्रेशर पार्टी छात्रों के लिए खास होता है। एक तरफ नव- प्रवेषित की छात्रों में नई-नई गतिविधयों और वातावरण को लेकर उत्साह होता हैं तो दूसरी तरफ उन छात्रों के लिए जिनका अंतिम सत्र हो उनके लिए आँखे नम कर देने वाला समय होता हैं।हालाँकि यही वो पल होता हैं जब छात्र अपने खट्टे-मीठे अनुभव आपस में और शिक्षकों के सामने बयां करते हैं।
आपको बता दे कि श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग रायपुर में आज “रुखसत एंड रूबरू”( फेयरवेल एवं फ्रेशर पार्टी) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सत्र 2017-18 B.Sc नर्सिंग, GNM के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया सत्र 2021–2022 के B.Sc नर्सिंग छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी रखी गई| विद्यार्थी एक दूसरे को सम्बोधित करते हुए “रुखसत एंड रूबरू” कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह शामिल हुए।

Read More:–टीम इंडिया का क्या 39 साल बाद बदलेगा इतिहास ? इंडिया के पास है बड़ा मौका, हो सकता हैं रिकॉर्ड कायम …
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम ने श्री रविशंकर महाराज जी के नर्सिंग के उद्देश्य को याद करते हुए नर्सिंग के क्षेत्र में सफलता की कामना की इसके साथ ही नर्सिंग के छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्हें संदेश दिया की “नर्सिंग का क्षेत्र समाज में लोगों की मदद करने का क्षेत्र हैं। जहाँ कई बाधाये होंगी लेकिन आपको इन सभी परिस्तिथियों का सामना करना हैं और आगे बढ़ना हैं और जो विद्यार्थी अपना पाठ्यक्रम पूर्ण कर यहाँ से जाने वाले हैं वो हमारे इंस्टीट्यूट का नाम लेकर जा रहे हैं जाने के बाद उस नाम को अपनी सफलता तब्दील करें। जिससे श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग रायपुर भी गर्व महसूस करे।

कार्यक्रम में कुलपति एस. के. सिंह, ने रविशंकर महाराज श्री को नमन करते हुए कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों का स्वागत किया। सभी छात्रों को आने वाली नई दिशा में सफलता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया और कहा कि “नर्सिंग कोई साधारण प्रोफेशन नहीं हैं ये एक महत्वपूर्ण विषय हैं जिसमें आपका नम्र स्वभाव और नैतिकता का होना काफी जरूरी हैं। उन्होंने आगे कहा की इस दिशा में कई चुनोतियाँ आएगी जिसका आपको सामना करना होगा। और लोगो की मदद भी करनी होगी।”

Read More:-कारगिल युद्ध : करगिल विजय दिवस के हुए पुरे 23 साल , जानें कारगिल युद्ध से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…
इस मौके पर छात्रों ने काफी हर्षोउल्लास के साथ नए छात्रों का स्वागत किया। छात्रों की संगीत और नृत्य की प्रस्तुति पर तालियां बजती रही। आकर्षक परिधानों में सजी छात्राओं की टोली ने आयोजन को सुहाना बना दिया। नये से नये गानों को मिले उनके मीठे स्वर तो डांस के उनके स्टेप थिरकने को मजबूर करते रहे।

कार्यक्रम का समापन मिस्टर & मिस फेयरवेल और मिस्टर & मिस फ्रेशर के चुनाव के बाद हुआ जिसमें B.Sc नर्सिंग से मिस्टर फेयरवेल नूतन और मिस फेयरवेल सोनाली रही। GNM से मिस फेयरवेल वंदना रही। इसके साथ ही बी. एस. सी नर्सिंग मिस्टर फ्रेशर नवीन और मिस फ्रेशर नीलू रही।

Read More:-भारतीय महिला क्रिकेट टीम: बीसीसीआई ने वीडियो के साथ लिखा कैप्शन, महिला क्रिकेट टीम बर्मिंघम के लिए हुई रवाना…
श्री रावतपुरा सरकार लोक ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाएं दी इसके साथ ही इस अवसर पर छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की…



