छत्तीसगढ़: राजधानी की नालंदा लाइब्रेरी में छात्रों के लिए उपलब्ध हैं 50 हजार किताबें, पढ़ने के लिए बगीचे, एक झील और बाहर बैठने की हैं जगह…
राजधानी रायपुर के जीई रोड पर एनआइटी के पास छह एकड़ में फैला नालंदा परिसर यूथ हब बन गया है। यहां एक हाईटेक लाइब्रेरी, तेज गति के इंटरनेट और कंप्यूटर, बास्केटबाल कोर्ट, कैफेटेरिया, एटीएम मशीन और स्टेशनरी है। पूरा परिसर 24 घंटे सातों दिन खुला रहता है। इस बहु मंजिला पुस्तकालय की स्थापना जून 2018 में की गई थी।
Read More:-सीजी रोजगार: प्राचार्य, शिक्षक, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के साथ और भी पदों पर निकली बम्पर भर्ती, देंखे कितनी मिलेगी सैलरी…
बता दें की यह यूथ टावर के रूप में भी जाना जाता है। इसमें एक बड़ा भू-भाग वाला क्षेत्र है, जहां छात्र अध्ययन कर सकते हैं। इसमें लगभग 1,000 छात्रों की क्षमता है। ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 50,000 किताबें रखी हैं, जिनमें से कई दान में एकत्र की गई थीं। पहली मंजिल एक अच्छी तरह से सुसज्जित आभासी लाइब्रेरी है, जिसमें 112 कंप्यूटर हैं। उन सभी सुविधाओं के अलावा नालंदा परिसर एक पारिस्थितिक क्षेत्र है, जिसमें बगीचे, एक झील और बाहर बैठकर पढ़ने के लिए जगह है। पूरा परिसर मुफ्त वाई-फाई से लैस है।
लाइब्रेरी की सभी पुस्तकों में चिप लगाई गई है। लाइब्रेरी के सदस्य आइडी कार्ड से खुद बुक प्राप्त कर सकते हैं। बिना आइडी की बुक लेकर लाइब्रेरी से बाहर नहीं जाया जा सकता, क्योंकि तुरंत गेट में अलार्म बजने लगता है। पहले और दूसरे तल के साथ ही इसकी छत में अध्ययन के लिए बैठक की व्यवस्था बनाई गई है। इसमें सेकंड फ्लोर में ई-लाइब्रेरी बनाई गई है।
Read More:-छत्तीसगढ़ मौसम: प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जारी किया गया अलर्ट…
लाइब्रेरियन डॉ. मंजुला जैन ने बताया कि नालंदा लाइब्रेरी में सदस्यता के लिए बीपीएल छात्रों से मासिक शुल्क 200 रुपये और अन्य के लिए 500 रुपये रखा गया है। यहां पंजीकरण के लिए छात्रों से 2,500 रुपये की वापसी योग्य रकम जमा करना होता है। अभी ढाई हजार छात्रों ने सदस्यता ली है। इनमें एमबीबीएस और कई आइआइटी छात्र भी शामिल हैं। पुस्तकालय में 19 दैनिक समाचार पत्र और 34 पत्र-पत्रिकाएं आती हैं। लाइब्रेरी की संरचना काफी खूबसूरत बनाई गई है। इनडोर अध्ययन के लिए बने जी प्लस टू टावर को ‘यूथ टावर नाम दिया गया है। यह कांच का बना है, ताकि अंदर के लोग बाहर देख सकें।
Read More:-हरेली त्यौहार की खास तैयारी: छत्तीसगढ़ सरकार ने हरेली त्योहार के लिए आयोजित किया गेड़ी दौड़, भौंरा, फुगड़ी प्रतियोगिताएं…


