Health : बॉडी और माइंड को फिट बनाये ये चार फूड्स, जानिए इसके फायदे…
एक सेहतमंद जिन्दगी के लिए बॉडी और माइंड दोनों का ही फिट होना बेहद जरुरी है और हर कोई चाहता है की वो फिट एंड फ़ाईन हो. जी हाँ अगर आप इन दोनों चीजों को स्ट्रॉन्ग रखना चाहते हैं तो हेल्दी फूड्स को डेली डाइट में शामिल करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक किचन में रखी कुछ चीजें दिमाग और शरीर दोनों को ताकतवर और मजबूत बना सकती हैं.
खाएं ये 4 फूड्स
- खजूर- Dates खाने से शरीर को पोटैशियम, फाइबर और कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. इस मीठे फल के सेवन से माइंड स्ट्रॉन्ग हो जाता है जिससे मेमोरी पावर बढ़ती और बढ़ती उम्र में अल्जाइमर का खतरा भी कम हो जाता है. इस फल में नेचुरल शुगर होता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है

- गुड़- Jaggery में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं. जिसे आप डायरेक्ट या दूध और नींबू के साथ सेवन कर सकते हैं. इससे खून साफ हो जाता है जो शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद है

- रागी- Ragi को हाई प्रोटीन फूड माना जाता है, जो आमतौर पर हमारे किचन में आसानी से मिल जाता है. इसमें विटामिन-सी, कैल्शियम, विटामिन ई और बी-कॉम्प्लैक्स जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करते हैं जिससे नींद की परेशानी दूर हो जाती है. अच्छी नींद सेहतमंद होने का बड़ा कारण है.

- नारियल – Coconut का इस्तेमाल भारत के तकरीबन हर हिस्से में किया जाता है. इस फल में मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर और मैंगनीज जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो बॉडी और माइंड को फायदे पहुंचाते है. नारियल का पानी पीने से टेंशन दूर करने में मदद मिलती है.

Read More :- सरकारी नौकरी: PWD ने निकाली 346 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 8वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन…


