April 21, 2026

bollywood : क्रिकेट के बाद कैमरे के सामने आपना जौहर दिखाएँगे  शिखर धवन, ‘गब्बर’ की होगी बॉलीवुड एंट्री…

0
Shikhar-Dhawan-2

फेमस स्पोर्ट्स सेलिब्रिटीज में से एक  शिखर धवन यानी ‘गब्बर’ आईपीएल 2022  में इन दिनों वह पंजाब किंग्स की टीम की तरफ से खेलते नजर आ रहे हैं. क्रिकेट की पिच पर अपना जलवा दिखाने के बाद अब शिखर धवन, कैमरे के सामने आपना जौहर दिखाने वाले हैं. इंडियन टीम के ‘गब्बर’ का जलवा अब बॉलीवुड में दिखने वाला है. शिखर धवन के हाथ एक दमदार फिल्म लगी है, जिसमें अब वह अपनी एक्टिंग को जौहर दिखाते नजर आएंगे.

join whatsapp

शिखर धवन अब खेल के मैदानी पिच के साथ बॉलीवुड में अपने डेब्यू के साथ मैनस्ट्रीम फिल्म में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे और इसके लिए उन्होंने कमर भी कस ली है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गब्बर’ ने कुछ समय पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. हालांकि, अब तक फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है.


Read More :- Health : बॉडी और माइंड को फिट बनाये ये चार फूड्स, जानिए इसके फायदे…


रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि शिखर धवन के अंदर एक्टर्स को लेकर काफी इज्जत देखी गई है और जब उन्हें इस फिल्म के पार्ट को ऑफर किया तो वह इसको लेकर काफी खुश हो गए. मेकर्स को लगा था कि शिखर फिल्म के उस हिस्से के लिए परफेक्ट हैं. ऐसे में मेकर्स ने जब शिखर धवन को अप्रोच किया तो वह उन्हें इनकार नहीं कर पाए. पिछले महीने ही शिखर धवन को ये रोल ऑफर हुआ. ये कोई कैमियो रोल नहीं है. फिल्म में शिखर धवन का अहम किरदार होने वाला है और फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है.

पिछले साल अक्टूबर में, शिखर को अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ के सेट पर देखा गया था. इसके बाद अफवाहें उड़ीं कि क्रिकेटर फिल्म का हिस्सा है. हालांकि, शिखर ‘राम सेतु’ के साथ अपनी शुरुआत नहीं कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि वह और अक्षय करीबी दोस्त हैं, यही वजह है कि शिखर सिर्फ सेट पर उनसे मिलने आए थे. शिखर और रणवीर सिंह भी दोनों अच्छे दोस्त हैं. पिछले साल उन्होंने एक्टर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें फिल्म 83 की सफलता पर बधाई दी थी.


Read More :-सरकारी नौकरी: PWD ने निकाली 346 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 8वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *