April 22, 2026

अब शहरों में भी दिखेंगे जंगल, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत प्रदेश के सात शहरों में वन निर्माण का निर्णय…

0
images-26

रायपुर। शहरवासियों को जंगल देखने के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए राज्य शासन की तरफ से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत प्रदेश के सात शहरों में नगर वन का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। रायपुर और दुर्ग में 20-20 हेक्टेयर और  रायगढ़, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर और कोरबा में 50-50 हेक्टेयर में नगर वन तैयार किया जाएगा। नगर वन में पौधारोपण के साथ जॉगिंग  ट्रैक, साइकिल ट्रैक और  ओपेन जिम के साथ तरह-तरह की वाटिकाएं बनाई जाएंगी। रायपुर में वन विभाग ने नगर वन बनाने के लिए सोनडोंगरी में जगह का चयन किया है।

join whatsapp

वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि शासन से हरी झंडी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करके जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जैव-विविधता संरक्षण के लिए शहरों में वन लगाने का निर्णय लिया गया है। रायपुर और दुर्ग में शहर के पास पर्याप्त मात्रा में जगह नहीं मिल पाने की वजह से 20-20 हेक्टेयर में नगर वन बनाया जाएगा। बाकी जिलों में पर्याप्त जगह मिली है। नगर वन में जन-सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखा जाएगा।

नगर वन को इस तरह से विकसित किया जाएगा, जिसे देखकर लोग जंगल के बारे में जागरूक हो सकें। नगर वन बनने से शहर के प्रदूषण में भी कमी आएगी। यह योजना नगर निकायों, विकास प्राधिकरण, गैर सरकारी संगठनों, उद्योगों तथा स्थानीय नागरिकों के बीच भागीदारी और सहयोग पर आधारित होगी। केंद्र सरकार की तरफ से नगर वन विकसित करने के लिए दो करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी, इससे पौधारोपण और फेंसिंग का कार्य किया जाएगा। रायपुर मंडल के डीएफओ विश्वेश कुमार ने कहा, प्रदेश भर में नगर वन बनाने की योजना है, लेकिन फिलहाल पहले चरण में सात शहरों का चयन किया गया है। यह शहरों के लिए वरदान साबित होगा। लोगों को यहां जंगल का एहसास होगा, साथ ही शुद्ध हवा मिलेगी।


 Read More :- World Hypertension Day 2022: देंखे विश्व हाइपरटेंशन डे मानाने का कारण और सुधारे अपनी दिनचर्या…


 – नगर वन की सुरक्षा के लिए चारों तरफ होगी फेंसिंग।

– लगाएंगे स्थानीय प्रजाति के पौधे और झाड़ियां।

– जैव-विविधता के लिए लगेंगी सजावटी झाड़ियां, बेलदार, औषधीय, पुष्प व फलदार पौधे।

– रेन वाटर हार्वेस्टिंग की होगी व्यवस्था।

– पर्यटकों के लिए बनाए जाएंगे पेयजल, बेंच, फुटपाथ, जागिंग एवं साइकिल ट्रैक।


Read More :- एसआरयू : पीएचडी शोधार्थियों के कोर्स वर्क का शुभारंभ, भौतिक, रसायन और बायो टेक्नोलॉजी के छात्र शामिल…


7 जिलों में 290 हेक्टेयर में बनेगा नगर वन

5 जिलों में 50-50 हेक्टेयर में होगा निर्माण

2 जिलों में जगह के अभाव में 20-20 हेक्टेयर में होगा तैयार

2 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से मिलेगी मदद


Read More :- श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट के छात्रों ने किया उच्च न्यायालय दौरा …


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *