श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के योग विभाग में हुआ प्रश्नोत्तरी, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कला विभाग के अंतर्गत योग विभाग द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग भारत सरकार के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रश्नोत्तरी, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के सभी वर्षों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया ।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में रंगोली एवं एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता…
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने 4 समूह के रूप में भाग लिया जिसमें शिवाजी ग्रुप (मनोज कुमार, पुष्पा साहू, लेखिका साहू, प्रीति साव और अंजली देवांगन) विजेता रहें । साथ ही अशोका ग्रुप (रश्मि वर्मा, जीवन यादव, राजेन्द्र पाल, मीना ठाकुर और प्रीति साहू) उपविजेता रहें और इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में 15 और स्लोगन प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में रंगोली एवं एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता…
कार्यक्रम का संचालन योग विभाग के समस्त आचार्यों डॉ. कप्तान सिंह, डॉ. राधिका चंद्राकर, डॉ. उमाशंकर कौशिक, डॉ. राजेश मानिक, परमानंद साहू और मालती बाग द्वारा किया गया।

Read More:-SRU: आरोहण में शामिल समस्त स्टाफ हुए सम्मानित…
कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. केवल राम चक्रधारी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 को विस्तारित स्वरूप प्रदान करने के लिए अभिप्रेरित किया।

Read More:-SRU : होटल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में प्रैक्टिकल लैब का शुभारम्भ, छात्रों को मिलेगा थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज…
श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह,उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को सफल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी…


