April 21, 2026

भारत ने उठाया बड़ा कदम ,शुरू किया रूस को एक्सपोर्ट, देंखे क्या-क्या शामिल…

0
indian_exports_like_tea_rice_fruits_coffee_to_russia_start_amid_ukraine_war_1650421915

भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस को एक्सपोर्ट फिर से शुरू कर दिया है। बता दें रूस के कहने पर भारतीय उद्योग ने चाय, चावल, फल, कॉफी, समुद्री उत्पादों और कन्फेक्शनरी के एक्सपोर्ट को फिर से शुरू कर दिया।

join whatsapp


Read More:-AMU : मुस्लिम छात्र ने किया हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र का पाठ, दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश…

खबर के मुताबिक, पिछले महीने शिपमेंट शुरू हुए थे। दअरसल इंश्योरेंस में दिक्कतों और कंटेनरों की उच्च लागत जैसे बाहरी कारणों से समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन भुगतान दो रूसी बैंकों – सर्बैंक और अल्फा बैंक के माध्यम से किया जा रहा है।

वही उद्योग के सूत्रों ने कहा कि पिछले एक्सपोर्ट में गैर-बासमती चावल के 100 से अधिक कंटेनर और समान संख्या में समुद्री उत्पाद और कन्फेक्शनरी कंटेनर शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि भारतीय निर्यातकों के लिए रूस में अपनी वस्तुओं को स्थापित करने के वास्ते बड़े मौका खुल गए हैं।

Read More:-बच्चों को मिलेगी खेल-खेल में शिक्षा, छह हजार से ज्यादा स्कूलों में खोली जाएगी बालवाड़ी…


Read More:-UGC: उच्च शिक्षा नियामक यूजीसी की तरफ से डुअल डिग्री और ट्विन डिग्री कार्यक्रमों को किया गया मान्य…

बता दें की 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस को एक्सपोर्ट बंद हो गया था। लेकिन युद्ध शुरू होने से पहले जो शिपमेंट रूस गए थे, उनका लगभग 2,000 करोड़ रुपये का भुगतान रुक गया था, क्योंकि पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के चलते रूस को स्विफ्ट बैंकिंग सिस्टम से डिस्कनेक्ट कर दिया गया था। हालांकि, निर्यातकों और भारत सरकार ने अभी-मौजूदा चैनलों के जरिए अपना काम किया है जिसके माध्यम से यूरोपीय देश रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। चीन द्वारा पॉज बटन दबाए जाने के बाद रूस अपने वैज्ञानिक सहयोग का विस्तार करने के लिए भी भारत के संपर्क में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *