Bollywood : ‘कन्या भ्रूण हत्या’ पर बनी रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’…
फिल्मों का वास्तविकता से गहरा संबंध होता है। सिनेमा समाज का आइना होती हैं और इन्हें देखकर समाज में बदलाव भी आता है। हिंदी सिनेमा में महिलाओं को दिखाने का नजरिया दुनिया भर के फिल्म प्रशंसकों के बीच बहस और चर्चा का विषय बना रहता है। अब इन फिल्मों में महिलाओं को सशक्त दिखाया जाता है लेकिन अभी भी कहीं-कहीं हमारे देश में कुछ ऐसी प्रथाएं हैं, जो हमारी बच्चियों को जन्म तक नहीं लेने देती।
इसी मुद्दे को उठाते हुए अब बॉलीवुड एक नई कहानी सबके सामने प्रस्तुत कर रहा है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आजकल अपनी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। 19 अप्रैल को उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। यह फिल्म भारत में ‘कन्या भ्रूण हत्या’ के एक गंभीर मुद्दे को उठा रही है।
Read More :- भारत ने उठाया बड़ा कदम ,शुरू किया रूस को एक्सपोर्ट, देंखे क्या-क्या शामिल…
दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर सिंह की यह फिल्म लोगों में जागरुकता लाने का काम करने वाली है। हमारा देश कई मायनों में आगे बढ़ गया है लेकिन कहीं न कहीं अभी भी इसकी सोच में विस्तार आना बहुत जरूरी है।

Read More :- निगम की हेल्प लाइन नंबर पर कर सकते है शिकायत, निदान 1100…
हालाँकि समय-समय पर इस मुद्दे को लेकर देश में कई फिल्मे बनी और समाज में काफी परिवर्तन हुआ और अब फिर से कन्या भ्रूण हत्या पर बनी रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’ क्या कमाल दिखाती है ये फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा.

