हनुमान जयंती : PM मोदी करेंगे हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण, मोरबी में होगा कार्यक्रम
गुजरात | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हनुमान जयंती के मौके पर गुजरात के मोरबी में 108 फीट ऊंची हनुमान की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे. हनुमान चारधाम परियोजना के तहत देश भर में चारों दिशाओं में हनुमान की मूर्ति स्थापित की जा रही है प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, ये मूर्ति ‘हनुमानजी चार धाम परियोजना’ के तहत बनाई गई है. परियोजना के तहत देश के चारों दिशाओं में भागवान हनुमान की चार मूर्तियां स्थापित की जाएगी. मोरबी में बनी भगवान हनुमान की प्रतिमा दूसरी है. इस प्रतिमा की स्थापना मोरबी में परम पूज्य बापू केशवानंद जी के आश्रम में की गई है.
बता दें कि हनुमानजी चार धाम परियोजना की शुरूआत साल 2008 में हुई थी. हनुमानजी चार धाम परियोजना की पहली मूर्ति 2010 में शिमला में बनाई गई थी. देश के दक्षिण में रामेश्वरम में हनुमान जी की तीसरी प्रतिमा पर काम शुरू हो गया है.

Watch More :- click here
बता दें कि पीएम मोदी ने इसी साल 5 फरवरी को हैदराबाद में 216 फीट ऊंची Statue Of Equality का अनावरण किया था. ये मूर्ति 11वीं सदी के वैष्णव संत रामानुजाचार्य की है. Statue Of Equality बैठी हुई मुद्रा में दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति है. इसे एक हजार करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. इसको बनाने में सोना, चांदी, तांबा, पीतल का भरपूर इस्तेमाल किया गया है.

