April 21, 2026

मुख्यमंत्री ने किसानों को सामग्री और चेक बांटकर किया राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेले का समापन…

0
cm-4

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला के समापन समारोह  में शामिल हुए . मुख्यमंत्री ने कहा है कि धान की तरह अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी सहकारी बैंक से आसानी से ऋण मुहैया कराया जायेगा। इसके लिए ऋणमान में भी बदलाव किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान दलहन-तिलहन और नकद फसलों की खेती कर ज्यादा आमदनी कमा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना का उत्साहजनक परिणाम मिल रही है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य ने कहा कि हमारी आजीविका का प्रमुख आधार कृषि है। नये-नये प्रयोग से राज्य में कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई है। इसके बाद भी हमें आगे बहुत कुछ करना बचा है। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी एवं वानिकी के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। बिलासपुर संभाग में सिंचाई की अच्छी सुविधा है और किसान मेहनतकश हैं। राज्य सरकार के सहयोग से जरूर उद्यानिकी का रकबा यहां बढ़ेगा।

join whatsapp

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कृषि मंत्री ने कहा कि तीन दिनों में 30 हज़ार से ज्यादा लोगों ने मेले का अवलोकन कर खेती-किसानी की उन्नत तकनीकी सीखी है। इन नई तकनीकों का इस्तेमाल वे अपनी खेतों पर करेंगे और ज्यादा लाभ कमायेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरक्की का रास्ता खेती-किसानी से होकर जाता है। इसलिए सरकार तमाम योजनाएं लाकर किसानों को आर्थिक तौर से मजबूत कर रही है।

Watch More :- click here

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हमने न केवल किसान बल्कि कृषि मज़दूरों की सहायता का ख्याल भी हमने रखा है। लगभग साढ़े 3 लाख कृषि मज़दूरों को साल में 6 हज़ार की सहायता कर रहे हैं।

Read More :- कृषि विश्वविद्यालयों में अब होगी प्राकृतिक खेती की पढ़ाई , UG-PG पाठ्यक्रम में किये जा रहे सुधार…

Read More :- हनुमान जयंती : PM मोदी करेंगे  हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण, मोरबी में होगा कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *