RBI ग्रेड बी पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करे आवेदन…

भारतीय रिजर्व बैंक, आरबीआई ने ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के अनुसार ऑफिसर एवं असिस्टेंट मैनेजर के 303 रिक्त पद भरे जाएंगे. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. आवेदन करने की अंतिम डेट 18 अप्रैल 2022 रखी गई है.
आरबीआई के ग्रेड बी के 303 पदों पर के लिए 28 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है. अगर आप भी इस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर विजिट करना होगा. यहां आपको नौकरी से जुड़ी सभी अहम जानकारियां मिल जाएगी.
Read mora :छत्तीसगढ़ : ऑफलाइन परीक्षा को लेकर न्यूज़ हुई वायरल, सीएम ने कहा फेक न्यूज़…
28 मई से 6 अगस्त 2022 तक आयोजित होने वाली RBI ग्रेड बी पदों के एग्जाम के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. नोटिफिकेशन में दिए गए योग्यता को ध्य़ान से पढ़ने के बाद ही आप इसके लिए अप्लाई करें. इन पदों के लिए 21 से 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयु की गणना 1 जनवरी 2022 को आधार पर की जाएगी. अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये देने होंगे.

जानिए कितने पद पर निकली है वैकेंसी
कुल पदों की संख्या 303
ऑफिसर ग्रेट बी जनरल के 238 पद
ऑफीसर ग्रेड बी डीईपीआर के 31 पद
ऑफिसर ग्रेड बी डीएसआईएम के 25 पद
असिस्टेंट मैनेजर राजभाषा के 6 पद
असिस्टेंट मैनेजर प्रोटोकोल एंड सिक्योरिटी के 3 पद
