केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालयों में 14,967 पदों पर भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 की गई
केंद्रीय विद्यालयों (KVS) और नवोदय विद्यालयों (NVS) में टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग के कुल 14,967 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 11 दिसंबर 2025 कर दिया गया है।
जिन उम्मीदवारों ने किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं किया था, उन्हें अब आवेदन का दूसरा मौका मिल गया है। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
आयु सीमा
पदों के अनुसार आयु सीमा इस प्रकार है—
- न्यूनतम आयु: 18, 30 और 35 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40, 45 और 50 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता
टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग पदों के लिए उम्मीदवारों के पास—
- स्नातक,
- स्नातकोत्तर,
- तथा पदों के अनुसार अन्य निर्धारित पात्रताएं होना आवश्यक है।
एप्लीकेशन फीस
पदों के अनुसार आवेदन शुल्क—
- प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, असिस्टेंट कमिश्नर: ₹2800
- PGT, TGT, PRT, लाइब्रेरियन, असिस्टेंट इंजीनियर, फाइनेंस ऑफिसर, ASO, जूनियर ट्रांस्लेटर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर: ₹2000
- सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, MTS आदि: ₹1700
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: gov.in
- Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी—शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता दर्ज करें।
- हस्ताक्षर, फोटो और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकालें।
