श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन कुम्हारी में धूमधाम से संपन्न हुआ “कैंपस जंग” का आयोजन…
कुम्हारी। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन कुम्हारी, में TVS Apache कंपनी द्वारा मेवरिक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से “कैंपस जंग” नामक एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया और विभिन्न प्रस्तुतियों व प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

छात्रों को मिला छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने के लिए मंच
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सोलो एवं ग्रुप डांस, सिंगिंग और मिमिक्री सहित कुल 46 परफॉरमेंस की प्रस्तुती दी गयी। जिसमे ग्रुप डांस में 13, सोलो में 13, सिंगिंग में 17, मिमिक्री में 1 व पोएट्री में 2 छात्रों ने परफॉर्म किया। इस पूरे कार्यक्रम में छात्रों ने अलग – अलग प्रान्तों व विधा की डांस की झलकियाँ दिखाई । जिससे पूरे माहौल में ऊर्जा और मनोरंजन का संचार हुआ। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों को अपनी छुपी हुई प्रतिभा को मंच पर लाने का सुनहरा अवसर मिला।

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन कुम्हारी के डायरेक्टर डॉ. एस प्रकाश राव ने कहा कि “हमारे कैंपस में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। ‘कैंपस जंग’ जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं। इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत सराहनीय प्रदर्शन किया, जिससे यह सिद्ध होता है कि हमारे छात्र न केवल शिक्षा में, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी हैं।”

इन छात्रों ने मारी बाजी
कैंपस जंग प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप ग्रुप डांस कैटेगरी में फार्मेसी डिपार्टमेंट के ‘मेनिका, प्रीति, तृप्ति, श्रद्धा, सोनाली, जयश्री, मधु’और सिंगिंग कैटेगरी में ‘प्राची वर्मा’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और लैपटॉप बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही TVS Apache कंपनी द्वारा बेस्ट बाइक राइडर के लिए मोहसिन खान, हाईएस्ट लाइक के लिए उत्कल साहू व विवेक चंद्राकर को भी उपहार देकर सम्मानित किया ।

पूरे आयोजन के दौरान छात्रों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला, जो कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन कुम्हारी में कोऑर्डिनेटर मौसमी, यशश्वी व एलीश सैमुअल के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसके लिए एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ ब्रिजेश प्रताप यादव, नर्सिंग के प्रिंसिपल डॉ वार्निश कुमार ने भी छात्रों की सराहना की ।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रावतपुरा सरकार हेड ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर (पी.आर.) सुधीर साहू के निर्देशन में संपन्न हुआ। उनके साथ राकेश यादव और पायल धगेश ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं मेवरिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एंकर ज़ुनैरा खान, कोमल शर्मा, वेपाषा परमार, मधु गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम की सफलता पर श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. जे. के. उपाध्याय ने पूरी टीम की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक, प्रतिभा-विकास पर केंद्रित आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की प्रेरणा दी।

फोटो गैलरी




