June 21, 2026

SRU में हुआ “कैंपस जंग” का आयोजन, छात्रों ने दिखाया दमदार टैलेंट, डांस में फलाक्षी और सिंगिंग में चांदनी ने मारी बाज़ी…

0
DSC_3517

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, रायपुर में TVS Apache कंपनी द्वारा मेवरिक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से “कैंपस जंग” नामक एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया और विभिन्न प्रस्तुतियों व प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सोलो एवं ग्रुप डांस, सिंगिंग और मिमिक्री जैसी रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरे माहौल में ऊर्जा और मनोरंजन का संचार हुआ। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों को अपनी छुपी हुई प्रतिभा को मंच पर लाने का सुनहरा अवसर मिला।

श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. सौरभ शर्मा ने कहा कि “हमारे विश्वविद्यालय में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। ‘कैंपस जंग’ जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं। इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत सराहनीय प्रदर्शन किया, जिससे यह सिद्ध होता है कि हमारे छात्र न केवल शिक्षा में, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी हैं।”

इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रावतपुरा सरकार हेड ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर पी. आर. सुधीर साहू के निर्देशन में हुआ। उनके साथ राकेश यादव, पायल धगेश और कप्तान सिंह ने आयोजन में योगदान दिया। वहीं मेवरिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से करुणा शर्मा, वेपाषा परमार और अमनिंदर सिंह बुट्टर सहित पूरी टीम का भी सहयोग रहा।

छात्रों में दिखा जबरदस्त जोश और उत्साह देखने

कैंपस जंग प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप डांस कैटेगरी में ‘फलाक्षी’ और सिंगिंग कैटेगरी में ‘चांदनी’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और लैपटॉप बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान छात्रों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला, जो कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण है।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रावतपुरा सरकार हेड ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर (पी.आर.) सुधीर साहू के निर्देशन में संपन्न हुआ। उनके साथ कैमरामैन राकेश यादव, पायल धगेश और कप्तान सिंह ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं मेवरिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से करुणा शर्मा, वेपाषा परमार, अमनिंदर सिंह बुट्टर एवं उनकी पूरी टीम ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम की सफलता पर श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. जे. के. उपाध्याय ने पूरी टीम की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक, प्रतिभा-विकास पर केंद्रित आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की प्रेरणा दी।

फोटो गैलरी 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *