बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में विधिवत पूजा अर्चना के बाद किया गया गणपति विसर्जन…
बिलासपुर। बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बिलासपुर में विघ्नहर्ता गिरिजासुत श्री गणपति जी की 9 दिन तक विधिवत पूजा अर्चना की गयी। इसी के साथ होम-हवन एवं शांतिपाठ किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं सहित संस्था के सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता प्रदर्शित करते हुए गणपति जी से सभी के मंगल कामना की प्रार्थना की। तदोपरांत प्रसाद वितरण कर प्रतिमा को तालाब में विसर्जित कर दिया गया।

