May 10, 2026

बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में पूज्य श्री रविशंकर महाराज जी का प्राकट्य दिवस श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया गया

0
6a83e687-128e-4053-b394-e5d1cca3483f

बिलासपुर। अनंत विभूषित परम पूज्य श्री रविशंकर महाराज “श्री रावतपुरा सरकार” जी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में श्रद्धा, भक्ति और सादगी के वातावरण में विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार के पुरोहितों द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ हुआ। पूरे परिसर में भक्ति और अध्यात्म की भावना गूंज उठी।

पाठ के उपरांत संस्था परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

अंत में सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का सादगीपूर्ण समापन किया गया। यह आयोजन पूज्य महाराज श्री के सिद्धांतों – सेवा, भक्ति, पर्यावरण संरक्षण और समाज कल्याण – को समर्पित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *