April 25, 2026

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कुम्हारी में पूज्य महाराज श्री का जन्मदिन वैदिक विधियों से हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया…

0
ad58f73c-7945-4a94-bacd-5ff165ab7a5b

कुम्हारी। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, कुम्हारी में परमपूज्य अनंतश्री विभूषित श्री रावतपुरा सरकार महाराज जी का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ वैदिक विधियों द्वारा मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर सेवा और समर्पण की भावना के साथ विविध आयोजन किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं श्री सुंदरकांड पाठ से हुई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

इसके पश्चात रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी सेवा दी गई, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें छात्र, शिक्षक और स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारीगण, छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों को भोग एवं प्रसाद का वितरण कर इस पावन दिवस को सामूहिक उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया।

यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बना, बल्कि सेवा, पर्यावरण और समाज के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *