जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में पूज्य श्री रविशंकर महाराज जी का प्राकट्योत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया..
जगदलपुर। जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में श्री अनंत श्री विभूषित परम पूज्य श्री रविशंकर महाराज जी के प्राकट्योत्सव को बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई, जो पूज्य महाराज जी के चित्र के समक्ष विधिपूर्वक संपन्न हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

इस पावन अवसर पर प्रेम और उल्लास के प्रतीक रूप में केक काटा गया, और सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व अतिथियों के बीच मिष्ठान एवं खिचड़ी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और इस दिव्य आयोजन का समापन किया।
यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक अनुभूति से परिपूर्ण रहा, बल्कि संस्कार, सेवा और पर्यावरण चेतना का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
