छत्तीसगढ़: CGPSC ने निकाली बंपर भर्तियां, देखें आवेदन के लिए पूरी जानकारी…
प्रदेश में सरकारी नौकरी की उम्मीद रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खास खबर है “छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग” ने कई पदों पर भर्तियां निकाली है। इस आवेदन प्रक्रिया के द्वारा असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर आदि के पदों पर भर्ती निकाली गई है योग्य उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Read More:-वूमन कोडर्स- गर्ल हैकाथॉन प्रतियोगिता: गूगल की तरफ से इंजीनियरिंग छात्राओं को मिलेगी नौकरी का मौका…
देखें कब किस पद में आवेदन प्रक्रिया होनी हैं-
असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर-
सीजीपीएससी असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर के करीब 6 पदों पर भर्ती कर रहा है. आवेदन की प्रक्रिया 03 मार्च से शुरू होगी और 01 अप्रैल तक चलेगी. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, सांख्यिकी जैसे विषयों में 50% अंक के पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।
Read More:-वूमन कोडर्स- गर्ल हैकाथॉन प्रतियोगिता: गूगल की तरफ से इंजीनियरिंग छात्राओं को मिलेगी नौकरी का मौका…
असिस्टेंट रजिस्ट्रार-
असिस्टेंट रजिस्ट्रार के दो पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इनके लिए आवेदन 03 फरवरी से शुरू हुए हैं और 04 मार्च तक चलेंगे. इन सभी पदों पर आवेदन करने और विस्तार से जानने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं |
Read More:-17 जिलों के अस्पतालों में कीमोथेरेपी सुविधा, हजारों कैंसर मरीजों को मिल रहा लाभ
असिस्टेंट प्रोफेसर पद-
इस पद पर करीब 156 वैकेंसीज हैं जिन पर भर्ती होनी है. मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजेस में नियुक्ति के लिए ये भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा. इसके लिए आवेदन 24 फरवरी से शुरू हुए हैं और 25 मार्च तक चलेंगे। एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फार्मोकोलॉजी जैसे 25 अलग-अलग विषयों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होगा।

