April 21, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य का पहला औद्योगिक क्षेत्र  BALCO में हुई चार ट्रांसजेंडरों की नियुक्ति

0
WhatsApp Image 2022-03-05 at 11.53.34 AM

रायपुर । चार थर्ड जेंडर नागरिक भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड-बालको में नियोजत कर लिए गए। थर्ड जेंडर नागरिकों की पृष्ठभूमि, समुदाय की सामाजिक स्थिति, मनोवैज्ञानिक समस्याएं एवं समाधान विषय पर एक कार्यशाला बालको लर्निंग सेंटर में आयोजित की गई थी।join whatsapp

इसी कार्यशाला के दौरान बालको के सीईओ एंड डायरेक्टर अभिजीत पति की उपस्थिति में थर्ड जेंडर नागरिकों को ज्वानिंग किट सौंपे गए। बालको छत्तीसगढ़ राज्य का पहला तथा देश के कुछ गिने-चुने औद्योगिक संगठनों में शामिल हो गया है जहां थर्ड जेंडर नागरिक अपने कैरियर की शुरूआत करेंगे। ये नागरिक एम.एस. गियर इंडिया लिमिटेड, मुंबई के अधीन फोर्क लिफ्ट ऑपरेटर के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे।

Read More :- वृक्ष है तो जीवन है : SRI नर्सिंग शहडोल में किया गया वृक्षारोपण, रोपे 250 फलदार पौधे

विद्या राजपूत, सदस्य, तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति, रायपुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग 500 बालको अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कर्मचारियों की उपस्थिति में थर्ड जेंडर नागरिक  भवानी राठिया,  रूपा कुर्रे,  कनिष्का सोना और  आएशा विश्वकर्मा बालको परिवार के सदस्य बने। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि बालको छत्तीसगढ़ राज्य की पहली ऐसी औद्योगिक इकाई बन गई है जहां किसी भी तरह के लैंगिक भेदभाव के परे नागरिकों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिल रहा है।

Read More :- क्या आपको भी देना चाहिए टोल टेक्स या नही ?

बालको के सीईओ अभिजीत पति ने विद्या राजपूत और उनके समुदाय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि थर्ड जेंडर समुदाय की मदद से बालको में नए सामाजिक परिवर्तन और अंधविश्वास को खत्म करने की शुरूआत हो रही है।

Read More :- यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालेगा रूस, हुई 130 बसों की व्यवस्था…

बालको के डिप्टी सीईओ पंकज शर्मा ने कहा कि थर्ड जेंडर के बारे में लोगों में जागरूकता कम है। यह हमारा दायित्व है कि इस समुदाय के प्रति सभी की सोच सकारात्मक हो। डिप्टी सीएचआरओ शुभदीप खान ने बताया कि बालको अपने स्थापना काल से ही अपने योगदान से देश की शान के तौर पर पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि नियोजित हो रहे थर्ड जेंडर नागरिकों को प्रशिक्षण के जरिए प्लांट के विभिन्न ऑपरेशंस में अवसर मिलंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *