वृक्ष है तो जीवन है : SRI नर्सिंग शहडोल में किया गया वृक्षारोपण, रोपे 250 फलदार पौधे
श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग शहडोल में सेहत और हरियाली को ध्यान में रखते हुए महाराज जी के आशीर्वाद से संस्थान के उपाध्यक्ष डॉक्टर जे. के उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अंकुर अभियान के अंतर्गत शहडोल संस्था ने 4 फरवरी को बृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया. जिसके अंतर्गत शहडोल नर्सिंग कॉलेज के द्वारा 250 फलदार वृक्षों का रोपण किया.
Read More :- SRU में संयंत्र सुरक्षा के मुद्दे और चुनौतियों पर हुआ वेबिनार…
वृक्ष है तो जीवन है के तर्ज पर शहडोल संस्था के सभी छात्रों एवं स्टाफ ने मिलकर कर पौधे लगाए और सभी छात्रों एवं अध्यापकों ने संकल्प लिया कि अंकुर अभियान के अंतर्गत सभी अपने घरों पर भी 20-20 पौधे लगाएंगे जिससे हरियाली बनी रहेगी.

जिला प्रशासन शहडोल एवं कलेक्टर ने रावतपुरा के इस कार्य की सराहना की . गौरतलब है की मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश में मेगा वृक्षारोपण अभियान की शुरुवात की है। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है इसी तर्ज पर श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग शहडोल में वृक्षारोपण किया गया. इस अभियान के अंतर्गत आज फिर 250 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक सिंह सेंगर के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल अभियान के लिए शुभकामनाएं दी. 



