IFS ऑफिसर बनने के लिए आपको मिलेगी सारी टिप्स…
इंडियन फॉरेन सर्विस यह भारतीय विदेश मंत्रालय को चलाने के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा है। जो भारत के बाहर होने वाले कार्यों को व्यवस्थित करती है आईएफएस ऑफिसर दूसरे देशों यानी की अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में प्रतिनिधित्व करते हैं इसके साथ ही भारत के साथ दूसरे देश के कल्चरल रिश्ते को कैसे बढ़ावा देना इसकी जिम्मेदारी भी आईएफएस ऑफिसर को होती है। बता दें की यह एक बेहद ही जिम्मेदारी वाली पद होती है।
Read More:-छत्तीसगढ़ के युवा को मिलेगा राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार, जान की बाज़ी लगाकर बचाई दोस्त की जिंदगी…
इस पद पर आपको विदेशों में रहने का अवसर प्राप्त होता है आईएफएस ऑफिसर एक काफी सम्मानजनक पद मानी जाती है। इसमें अच्छी सैलरी के साथ ही अन्य सुख-सुविधाएं भी मिलती हैं। भारत में रहने वाले विदेशियों और नॉन-रेसिडेंट को काउंसलर फैसिलिटी प्रोवाइड कराने का काम भी आईएफएस ऑफिसर का होता है।
Read More:-छत्तीसगढ़ के कलाकारों को अब दुनिया भर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर…
आईएफएस ऑफिसर-
आईएफएस ऑफिसर बनने के लिए यूपीएससी द्वारा परीक्षा आयोजित कराई जाती है यूपीएससी द्वारा सिविस सर्विसेज एग्जाम देना होता है। परीक्षा हर साल आयोजित कराई जाती है इसे पास करने वाले स्टूडेंट्स ही आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) स्तर की जॉब पा सकते हैं परीक्षा में हासिल किए गए अंकों और आपकी प्रिफरेंस के आधार पर ही किसी सर्विस में आपका चयन हो सकता है |
Read More:-अब भूपेश सरकार गौमूत्र पर करेगी फोकस, चल रही टेस्टिंग…
योग्यता-
आईएफएस ऑफिसर बनने के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास करने के बाद ग्रेजुएशन करना जरूरी है। अगर आप डिग्री कोर्स के लास्ट ईयर में हैं तो आईएफएस ऑफिसर के लिए होने वाले प्री-एग्जाम दे सकते हैं। आईएफएस ऑफिसर की परीक्षा देने के लिए कैंडिडेट की उम्र 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
आईएफएस ऑफिसर को शुरुआत में 60 हजार से ढाई लाख रुपये तक सैलरी मिलती है आईएफएस ऑफिसर्स की सैलरी कैटेगरी और रैंक के हिसाब से तय की जाती है। विदेश में पोस्टेड ऑफिसर्स की सैलरी ज्यादा होती है।


