UGC ने लिया बड़ा निर्णय, जाने यूजी, पीजी और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला का नया पैटर्न क्या होगा…
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने पुरे देश भर केंद्र सहायता विश्वविद्यालय के लिए नया बड़ा निर्णय लिया हैं जिसमें यूजीसी ने पीएचडी दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा यानि नेट परीक्षा उत्तीर्ण जरूरी कर दिया है। साथ ही इन केंद्रीय सहायता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थानों में विभिन्न स्नातक और परास्नातक पाठयक्रमों में दाखिला सामान्य प्रवेश परीक्षा यानि सीईटी के माध्यम से लिए जाने की निर्देश दिये हैं।

Read More:-नई योजना : केंद्र सरकार की तरफ से इस साल प्राइमरी के छात्रों को मिलेगा 500 रुपये…
सूत्रों के अनुसार आने वाले शैक्षणिक सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला का नया पैटर्न होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग जल्द ही स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले को लेकर अधिसूचना जारी करने वाला है। इसे लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हो चुकी है। बता दें की केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से अब स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट से ही मिलेगा। जबकि इस साल स्नातकोत्तर प्रोग्राम में विश्वविद्यालयों को विकल्प मिलेगा। इसमें वे संयुक्त प्रवेश परीक्षा या विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा से दाखिला करवा सकेंगे।
Read More:-जल्द रायपुर में से शुरू होगा “राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग”…
नई शिक्षा नीति के द्वारा सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रोग्राम में दाखिला नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट से होंगे। जबकि स्नातकोत्तर में इस वर्ष विश्वविद्यालयों को थोड़ी राहत दी जा रही है। इस साल वे अपनी प्रवेश परीक्षा से भी दाखिला कर सकेंगे। लेकिन अगले साल से एनटीए द्वारा आयोजित होने वाली संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा अनिवार्य होगी।
Read More:-युवा किसान ने पहाड़ी क्षेत्रों में उगाया अंगूर का बाग, सरकार ने की तारीफ…
बता दें की नई शिक्षा नीति 2020 के द्वारा उच्च शिक्षा की पढ़ाई में गुणवत्ता, सभी को समान अवसर, हाई कटऑफ से निजात व सभी विश्वविद्यालयों के दाखिला आवेदन को सिंगल प्लेटफार्म से जोड़ने उद्देश्य है। लेकिन इस पर सरकार ने अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन तैयारी चल रही है। फिलहाल, विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षा से पीएचडी में दाखिला देते हैं।


