April 20, 2026

रावतपुरा प्राइवेटआई टी आई सतना में भारत की लीडिंग वेल्डिंग कंपनी का कैंपस प्लेसमेंटआयोजन…

0
WhatsApp Image 2023-11-10 at 2.13.16 PM

सतना। श्री रावतपुरा सरकार प्राइवेट आईटीआई में भारत की लीडिंग वेल्डिंग कंपनी डी एंड एच सेचेरोन इलेक्ट्रोड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के सतना संभाग के विभिन्न जिलों के आईटीआई से वेल्डर उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर  हिस्सा लिया।

कंपनियों के अधिकारियों अंकित चतुर्वेदी मैनेजर एच आर, प्रतीक ठाकुर मैनेजर एच आर द्वारा सबसे पहले उपस्थित उम्मीदवारों को कंपनी का प्रोफाइल, भविष्य के निर्धारित लक्ष्यों और मौजूदा नियमों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात् उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा एवं मौखिक साक्षात्कार  के द्वारा मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन के आधार पर 11 विद्यार्थियों का चयन हुआ । कंपनी ने विद्यार्थियों और कॉलेज द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। सफल विद्यार्थियों में पुष्पेंद्र सिंह, योगेंद्र साहू, पिंटू पाल, विवेक दहिया, अजीत वर्मा, अमित सिंह, सूरज कोल, दिलशान प्रजापति, प्रान्शु प्रजापति , अंकित मिश्रा व ओम प्रकाश विश्वकर्मा नाम शामिल है।

इस अवसर पर संस्था के डिप्टी डायरेक्टर  ट्रेनिंग & प्लेसमेंट ओम प्रकाश त्रिपाठी  ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन  का पहला और  अहम लक्ष्य विद्यार्थियों को बढिय़ा और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के साथ-साथ बढिय़ा नौकरियों पर स्थापित करना है, और इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए रावतपुरा ग्रुप द्वारा समय-समय पर कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है।

डॉ जे. के. उपाध्याय श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट , मुकेश श्रीवास्तव  एमपी यूपी  इंचार्ज , डॉ सतीश सिंह ग्रुप डायरेक्टर ने चयनित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। निदेशक रामपाल कौरव ,प्राचार्य संतोष नगाईच ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।शिक्षक विपिन पाण्डेय , राजकुमार बुनकर, पूजा रजक व अनामिका  द्विवेदी ने सफल कैंपस प्लेसमेंट के लिए कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के समस्त प्रशिक्षण अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *