राज्य में कुलपति नियुक्ति पर हो रहा विवाद…
छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुलपति की नियुक्ति को लेकर विवाद हो रहा है। पहले पश्चिम बंगाल और अब छत्तीसगढ़ में कुलपति की नियुक्ति को लेकर हो रहा विवाद है। बता दें की राज्य में कुलपति नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने हैं। मामला रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को लेकर हैं विश्वविद्यालय के वीसी के रूप में डॉ एसके पाटिल के अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद, डॉ एसएस सेंगर को विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलपति बनाया गया था।

Read More:-श्री रावतपुर सरकार कुम्हारी कैम्पस में “गुणात्मक शिक्षण और अनुसंधान कौशल” पर तीन दिवसीय कार्यक्रम…
कुछ ही दिन पहले पत्रकारों से बात करते हुए, राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सवाल उठाया था कि जिस राज्य में 32 प्रतिशत आबादी आदिवासी है, 14 प्रतिशत अनुसूचित जाति समुदायों से हैं और अन्य अधिकांश लोग भी पिछड़ा वर्ग से हैं, क्या वहां विश्वविद्यालय के कुलपति जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए भी केवल एक ही समुदाय के लोगों पर विचार किया जाना चाहिए? यह गलत है।
Read More:-केंद्र का बड़ा फैसला, जल्द करेंगे 15 हजार आदर्श स्कूल विकसित…
स्थानीय कुलपति की मांग प्रतिनिधिमंडल ने की थी-
हाल ही में आईजीकेवी शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल उइके से मुलाकात की थी। दावा है कि उस दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने मांग की थी कि विश्वविद्यालय में स्थानीय कुलपति नियुक्त किया जाए। जबकि, राजभवन से जारी एक बयान के मुताबिक, उइके ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आईजीकेवी के नियमों और अधिनियम के मुताबिक वीसी का चयन योग्यता और बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि प्रतिनिधिमंडल ने जिसके द्वारा इस मुद्दे पर मीडिया से बात की, उसके लिए उन्होंने उन्हें फटकार भी लगाई।

