June 27, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने किया ” फिजिक्स लैब वर्कशॉप” का आयोजन…रायपुर और नवापारा राजिम के छात्र हुए शामिल…

0
af3b6866-8959-4529-b9eb-9d69956bc5ba

रायपुर || श्री रावतपुरा सरकार विद्यालय द्वारा ” 3rd स्टूडेंट विजिट” कार्यक्रम में ”भौतिकी प्रयोगशाला प्रशिक्षण” (Physics Lab Workshop) का किया गया आयोजन। यह कार्यक्रम शुक्रवार 18 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी छात्रोंऔर शिक्षकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।


join whatsapp

Read More:-DRDO Recruitment 2022: डिफेंस फूड रिसर्च लेबोरेटरी के लिए अपरेंटिस के पदों पर निकाली भर्तियाँ…

कार्यक्रम का आयोजन कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। वर्कशॉप में मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय विज्ञान विभाग के डॉ. प्रदीप देवांगन थे । जिन्होंने छात्रों के साथ भौतिक विज्ञान, प्रयोगशाला पर छात्रों को प्रशिक्षण दिया।



Read More:-जल्द आ रहा BMW इंडिया iX इलेक्ट्रिक SUV के साथ,1 चार्ज में चलेगी 270 KM तक…

कार्यक्रम में रायपुर ,नवापारा राजिम के लगभग 54 छात्रों के साथ 9 शिक्षक शामिल हुए, इसी दौरान सभी छात्रों और शिक्षकों ने श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय कैंपस भ्रमण किया, विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर एवं फिजिक्स लैब में ”Reflection of Light” का प्रैक्टिकल कराया गया।



कार्यक्रम का संचालन उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, मार्केटिंग प्रमुख योगेश वैरागड़े द्वारा किया गया और विभाग के विभिन्न सदस्यों ने अपना योगदान दिया। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों को डिजिटल प्रमाण पत्र , डायरी, कलेंडर और प्रसाद का वितरण किया गया।


श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह एवं संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी..






 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *