JEE Main 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने बैठक में दिया प्रस्ताव,चार की बजाय दो सत्र करवाने की तैयारी में….
इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन की ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन यानी जेईई मेन 2022 इस साल चार सत्रों की जगह दो सत्र में आयोजित की जा सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, शिक्षा मंत्रालय समेत अन्य हितधारकों की बैठक में यह प्रस्ताव आया है। लेकिन आपको बता दें की सरकार की ओर से अभी चार की जगह दो बार आयोजित करने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह प्रस्ताव आईआईटी, सामान्य इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालयों और मेडिकल कॉलेजों में आगामी शैक्षणिक सत्र समय पर शुरू करने को लेकर लाया गया है।
ख़बर के अनुसार, कोरोना के चलते शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत अभी तक 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित नहीं हो पायी है। बोर्ड परीक्षाओं में देरी को देखते हुए जेईई मेन 2022 की परीक्षा चार सत्रों की जगह दो सत्रों में आयोजित करवाने का प्रस्ताव है। हालंकि, जेईई मेन 2022 की मेरिट के आधार पर आगे जेईई एडवांस्ड 2022 भी आयोजित होगी।

Read More:-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में, नज़र आई शिक्षा की ललक और चाहत….
बता दें की यदि जेईई मेन 2022 के चार सत्रों का आयोजन किया जायेगा तो फिर देरी होगी। क्योंकि अप्रैल में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित होनी है। ऐसे में जेईई मेन के चार सत्र इस वर्ष आयोजित करना संभव नहीं है। इसके अलावा नीट में भी छात्र भाग लेते हैं। वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इस वर्ष स्नातक प्रोग्राम में संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा की मेरिट से दाखिले होने हैं।
इन सभी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं के लिए छात्रों को समय देना होगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर शैक्षणिक सत्र 2022-23 में भी देरी होगी। इसलिए एनटीए ने हितधारकों के समक्ष यह प्रस्ताव दिया है कि जेईई मेन 2022 को पहले की तरह इस बार चार सत्र की बजाय दो सत्र में आयोजित किया जाए। इससे आगामी शैक्षणिक सत्र में देरी नहीं होगी।
Read More:-Google Doodle: चेचक का टीका बनाने वाले मिचियाकी ताकाहाशी को समर्पित आज गूगल डूडल….
2022 की विंडो जल्द होगी ओपन-
आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस्ड 2022 को लेकर पोटर्ल ओपन कर दिया है। इस साल जेईई एडवांस्ड 2022 का आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी बॉम्बे को मिली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जैसे ही जेईई मेन 2022 का शेड्यूल जारी करेगी, उसी के आधार पर आईआईटी बॉम्बे भी जेईई एडवांस्ड 2022 की घोषणा कर देगा। इसलिए आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस्ड 2022 पोटर्ल पर छात्रों को लगातार चैक करते रहने का निर्देश दिया है।

