May 1, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में, नज़र आई शिक्षा की ललक और चाहत….

0
n5pml8h_india_625x300_16_February_22

join whatsapp


सोशल मीडिया के इस युग में रोज़ कई तस्वीरें वायरल होती ही रहती हैं , और इसी सिलसिले में आज भी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो ज़रा हटके हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बच्चा कार के शीशे पर अंग्रेज़ी वर्णामला ABCD लिखते हुई नज़र आ रहा है। वो बड़ी शिद्दत से लिख रहा है ये तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रही है।

अमूमन देखा जाता है कि कई बच्चों के पास इतने पैसे नहीं होते हैं कि वो अपनी पढ़ाई कर सकें। वो आगे पढ़ना चाहते हैं, मगर वक्त और हालात के कारण वो आगे पढ़ नहीं पा रहे हैं। ऐसे बच्चे कई बार स्ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ते हुए नज़र आ जाते हैं तो कई बार सार्वजनिक जगहों पर। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे।

Read More:-Job Alert: 1 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां ,जाने कैसे करे आवेदन….

बता दें की वायरल हो रही इस तस्वीर को @arifhs1 नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, इसे शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा गया है।- जिन्हें शिक्षा प्राप्त करने की चाह होती है, वे जगह और वक्त नहीं देखते।


 


Read More:-पुन्नी मेला जा रही छह महिलाओं की मौत,डिवाइडर से टकराया वाहन…..

वहीं ये तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, 5 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इस तस्वीर को शेयर किया है और कई लोगों ने इस फोटो पर कमेंट्स भी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *