Independence day 2023 : रावतपुरा नया रायपुर कैंपस में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
नया रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च, नवा रायपुर में 77 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का आरम्भ भारत माता एवं परम पूज्य महाराज श्री के पूजा अर्चना के साथ किया गया ।

independence day 2023 : डॉ. अतिन कुंडू-निदेशक मेडिकल एवं श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, निदेशक नया रायपुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया । तत्पश्चात डॉ. अतिन कुंडू-निदेशक मेडिकल , श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, निदेशक नया रायपुर एवं डॉ. हसमुख कुमार-हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया ।

independence day 2023 :कार्यक्रम के अगले चरण में नर्सिंग महाविद्यालय के छात्र –छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।

independence day 2023 : कार्यक्रम के अंत में सभी स्टाफ एवं छात्र –छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया । कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक श्री अतुल कुमार तिवारी, नर्सिंग महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्पणा सिंह, हॉस्पिटल के समस्त चिकित्सक , स्टाफ, नर्सिंग महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

