April 18, 2026

Independence Day 2023 : आजादी के जश्न में डूबकर रावतपुरा बिलासपुर कैंपस में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह…

0
WhatsApp Image 2023-08-15 at 11.35.01 AM

जो भरा नहीं हक़ी भावों से, जिसमें बहती रसधार नहीं
वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं

Independence Day 2023 : बिलासपुर । इन्हीं भावों के साथ बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग,बिलासपुर में, आजादी के अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया|

Independence Day 2023 :  कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ| मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अंशुल मुदलियार एवं प्राचार्य वीणा चौहान ने ध्वजारोहण करने के पश्चात राष्ट्र गान का गायन किया | छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं कविता का गायन कर सबके हृदय में देशभक्ति का संचार किया|



Independence Day 2023 :  अंशुल मुदलियार ने छात्र-छात्राओं को क्रांतिकारियों की अमर गाथा सुनाई तथा प्राचार्य वीणा चौहान ने भारत की स्वर्णिम भविष्य जैसे चंद्रयान का सफल प्रक्षेपण,कोरोना की वैक्सीन बनाने जैसे असम्भव कार्य की सफलता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नवीन सृजन हेतु प्रेरित किया.

 


Photo Gallery






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *