ब्रिटेन: भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बनने की रेस में सबसे आगे, दूसरे राउंड में सुनक ने 101 सांसदों किया समर्थन हासिल…
बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद से ही ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम की अटकलें लगना शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। दूसरे राउंड की गणना में सुनक ने 101 सांसदों का समर्थन हासिल किया। वहीं उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी पेनी मोरडुएंट से 18 वोट ज़्यादा हासिल किए।
Read More:-कोरोना: बढ़ते मामलों ने एक बार फिर बढ़ाई चिंता, आज से सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर निशुल्क लगेगा बूस्टर डोज…
बता दें की अब पीएम पद की दौड़ में अब केवल पांच उम्मीदवार ही मैदान में रह गए हैं। सत्तारुढ़ कंजर्वेटिव पार्टी में प्रधानमंत्री पद के लिए चयन किए जा रहे नेता के लिए दूसरे दौर की मतदान में ऋषि सुनक 101 मतों के साथ सबसे आगे हैं, उनके बाद दूसरे चरण में पेनी मोरडुएंट ने 83 मत, लिज़ ट्रॉस ने 64 मत, केमी बाडेनोक ने 49 मत और टॉम टुगेनडैट ने 32 मत हासिल किए।
पीएम पद के लिए दावेदारी जताने वाली भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को दूसरे राउंड की वोटिंग में सबसे कम 27 वोट मिले। जिसके बाद वह इस दौड़ से बाहर हो गई हैं. अब अगले सप्ताह सोमवार को अगले राउंड की वोटिंग होगी। सांसदों की वोटिंग में अंतिम दो दावेदारों को चुना जाएगा। इसके बाद पार्टी के सदस्य इनमें से एक दावेदार का चुनाव करेंगे जिसके नाम का एलान 5 सितंबर को होगा।
Read More:-ट्रैफिक: ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने KBC स्टाइल में पूछा सवाल, ट्रैफिक में पीछे से लगातार हॉर्न देने वाले जरूर देखें तीसरा ऑप्शन…
वहीं सट्टेबाजों का मानना है कि इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक भले ही पार्टी के भीतर प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हो, लेकिन आखिर में दौड़ दो लोगों के बीच ही रहेगी, जिसमें ऋषि सुनक के साथ पेनी मोरडुएंट शामिल हैं। सट्टेबाजों का मानना है कि दौड़ में दूसरे क्रम पर बने पेरी मोर्डांट जल्द ही ऋषि सुनक को पीछे छोड़कर ब्रिटेन के अगले पीएम बन जाएंगे।

Read More:-चित्रकूट के प्राचार्य का शोध हुआ अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित…

