October 16, 2026

UGC : लोकमित्र केंद्रों से कर सकेंगे यूजीपीजी की पढ़ाई, 8 भारतीय भाषओं में 25 कोर्स की होगी पढ़ाई…

0
university-grant-commission

देश में अब पंचायत घरों में बने लोकमित्र केंद्रों (कॉमन सर्विस सेंटर) में छात्र निशुल्क उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के छात्रों को घर बैठे गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा देने के लिए यूजीसी ई-रिसोर्स पोर्टल बनाया है। लोकमित्र केंद्रों में छात्रों को स्नातक के अलावा स्नातकोत्तर के 23 हजार कोर्स उपलब्ध होंगे। विशेष बात यह है कि नॉन-इंजीनियरिंग छात्रों को आठ भारतीय भाषाओं में 25 कोर्स की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।

Read More:-SRI: नर्सिंग मंडला के विद्यार्थी कायाकल्प अभियान में हुए शामिल…

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने मंगलवार को सभी राज्यों और विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा। इसमें लिखा है कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2022-23 में डिजिटल शिक्षा का ऐलान किया था। इसी के द्वारा यूजीसी ने ग्रामीण और दूरदराज के छात्रों को घर बैठे डिजिटल माध्यम से उच्च शिक्षा से जोड़ने की योजना तैयार की है। इसमें पंचायत में बनाए गए कॉमन सर्विस सेंटर में अब उच्च शिक्षा की डिजिटल कक्षाएं भी चलेंगी।

इसमें इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सहयोग करेगा। यहां उच्च शिक्षा की पढ़ाई तो मुफ्त होगी पर लोकमित्र केंद्र की फीस के रूप में छात्र को 20 रुपये दिन या पांच सौ रुपये महीना देना होगा। इसमें स्नातकोत्तर के 23 हजार कोर्स, 137 स्वयं मूक कोर्स और 25 नॉन इंजीनियरिंग कोर्स को आठ भारतीय भाषाओं में तैयार किया गया है।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशंस आरी झांसी में “दीक्षारंभ समारोह 2022″…

बता दें ये कोर्स 8 भारतीय भाषाओं में तैयार हैं जिसमें अकादमिक राइटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजिस इन एजुकेशन, कॉरपोरेट लॉ, कॉरपोरेट टैक्स प्लानिंग, सिटी एंड मेट्रोपॉलिटिन प्लानिंग, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल लाइब्रेरी, डायरेक्ट टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस, अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, फूड माइक्रोबायोलॉजी एंड फूड सेफ्टी, फंग्शनल फूड एंड न्यूट्राक्यूटिक्लस, ह्यूमन राइटस इन इंडिया, आर्गेनिक केमिस्ट्री, रिसर्च मैथोलॉजी, एनिमेशन समेत 25 कोर्स को हिंदी, मराठी, बांग्ला, गुजराती, तेलगू, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषा में ट्रांसलेट किया गया है। अभी तक यह कोर्स सिर्फ अंग्रेजी भाषा में मौज़ूद थे।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने किया “स्किल एकेडमी बाए टेस्टबुक” के साथ एमओयू ,छात्रों को मिलेगा बेहतर अवसर…

 


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *