CPL -T20 में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय की दो होनहार छात्रा हुई चयनित…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय की दो मेहनती और टेलेंटेंट छात्रा का छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग (CPL -T20) के लिए चयन हुआ हैं। छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग (CPL -T20) के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक तृतीय सेमेस्टर से गोरंचल शर्मा, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर से दिलीबोब्दी शर्मा ने 12 नवंबर से 13 नवंबर को आयोजित महिला वर्ग के खिलाडियों के ट्रायल में शामिल हुई जिसमें उनका चयन किया गया।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण…
स्पोर्ट्स कोच अरशद हुसैन ने बताया की विश्वविद्यालय की ये छात्राएं काफी मेहनती और टेलेंटेंट है जो की रोजाना विश्वविद्यालय में अपनी प्रैक्टिस करती हैं। और इन छात्राओं के लिए छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग (CPL -T20) एक महत्वपूर्ण मंच है। जो की विश्वविद्यालय और प्रदेश के खिलाड़ियों को एक ऊंचे मुकाम पर ले जा सकता है। विश्वविद्यालय के लिए भी काफी गर्वान्वित पल हैं जब हमारी छात्राओं ने छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग में जगह बना ली हैं।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आयोजित “राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा” दिवस, छात्रों और शिक्षकों ने मिट्टी चिकित्सा प्रदान कर प्राकृतिक चिकित्सा का बताया महत्व…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय की चयनित छात्राओं को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की…

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने की खूब मस्ती…


