श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग में आयोजित किया गया स्वागत एवं विदाई समारोह…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग में 7 फरवरी को स्वागत एवं विदाई समारोह (आगाज़ -ए-अंजाम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित बीएड, डीएलएड व स्पेशल बीएड के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया, वही अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई। कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह शामिल हुए।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ लक्षार्चन अनुष्ठान पूजन का आयोजन…
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई, तत्पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति, हर्ष गौतम ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि ये एक महत्वपूर्ण सफलता है, जब नए छात्र शिक्षा प्राप्त करने हमारी संस्था में आएंगे एवं पढ़ रहे छात्र बाहर जा कर संस्था का नाम रोशन करेंगे।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ‘राजा राममोहन रॉय लाइब्रेरी फाउंडेशन’ द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का हो रहा आयोजन…
कुलपति, एस. के. सिंह ने कार्यक्रम में परमपूज्य महाराज श्री को नमन किया एवं सभी नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत किया साथ ही पास आउट छात्रों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा कि हम विश्वाश दिलाते है की आने वाले वर्षों में छात्रों को पूरी तरह से शिक्षक पूर्ण बनाने में विश्वविद्यालय अपनी ओर से कोई कमी नहीं रखेगा। साथ ही उन्होंने आज के कार्यक्रम “आगाज़-ए-अंजाम” के लिए छात्रों को मार्गदर्शित किया और संदेश दिया की आप जीवन में जो भी कार्य की शुरुवात करते है उसे अंजाम तक ले कर जाइए।


कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने भी इस अवसर पर सभी छात्रों का स्वागत किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी, साथ ही साथ भविष्य के लिए मार्गदर्शित किया, एवं शिक्षा विभाग के प्राचार्य, डॉ. संजीत कुमार साहू ने शिक्षा विभाग के छात्र छात्राओं के बारे में विस्तार से बताया की पूर्व में निकल चुके छात्र एवं छात्राए आज विभिन्न सरकारी पदों पर पदस्थ है।

Read More:-विश्व कैंसर दिवस के मौके पर पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताये कैंसर के मुख्य कारण…
कार्यक्रम में वार्षिक सांस्कृतिक गतिविधियों में बने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया एवं छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया गया, इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी जिसमें नये से नये गानों में छात्र-छात्राओं ने जम कर मज़े किये।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स झाँसी में “फार्मेसी एक बेहतर विकल्प” पर आयोजित हुआ व्याख्यान समारोह…


