April 19, 2026

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन धाम में स्कूल के छात्रों को कराया लैब विजिट…

0
ggg

 

धाम |  श्री रावतपुरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, रावतपुरा धाम भिंड में शैक्षणिक विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे जनपद जालौन उत्तरप्रदेश के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 120 छात्र एवं 12 शिक्षक और  5 शिक्षिका शामिल हुए .इस दौरान कैंपस में संचालित बी. एड,. एम. एड., डी एड. और आई. टी. आई. जैसे कोर्स के बारे में  छात्रों को जानकारी दी गयी.

कार्यक्रम का आयोजित आई. टी. आई. प्रभारी मनीष व्यास और आशीष दिवाकर ने किया सभी छात्रों क़ो लैब, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, मनोविज्ञान लैब, साइंस लैब, स्पोर्ट्स ग्राउंड, हॉस्टल, का विजिट कराया गया. साथ ही कैरियर कॉउन्सिलिंग भी की गयी. इस विजिट पर सभी छात्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की, इस विजिट कार्यक्रम क़ो, प्राचार्य शशि भूषण त्रिपाठी, स्वदेश व्यास, मनीष व्यास,  आई. टी. आई. प्रभारी, एवं आशीष दिवाकर द्वारा आयोजित किया गया.

कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय ने प्राचार्य शशि भूषण त्रिपाठी, स्वदेश व्यास, मनीष व्यास, आई. टी. आई. प्रभारी, आशीष दिवाकर के साथ सभी आये 120 छात्र एवं 12 शिक्षक और  5 शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *